अयोध्या, मई 21 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में पैदल भ्रमण कर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर के संभ्रांतजन के साथ गुरुवार को आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सैकड़ों घरों के सामने स्टीकर चिपकाए गए और पंपलेट का वितरण कर लोगों से 31 मई को सुबह 7 बजे से 7:30 बजे तक अपने घरों के आसपास साफ-सफाई करने का आह्वान किया गया। महापौर ने लोगों से कहा कि अयोध्या नगर निवासियों की जिम्मेदारी है कि वह धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप रामनगरी को स्वच्छ बनाए रखें। उन्होंने कहा कि नगरवासी इस अभियान को स्वत: स्फूर्त ढंग से पूरे देश में स्वच्छता का संदेश देना अपनी जिम्मेदारी समझें। इस दौरान रास्ते में मिले सैकड़ों लोगों ने महापौर का न केवल स्वागत किया, बल्कि उन्हें 31 मई के अभियान में भागीदारी करने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- 31 मई से रामन...