लखनऊ, जुलाई 11 -- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की और शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एवं पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी 'पम्मी' सहित पार्षदगण भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...