कानपुर, मई 10 -- कानपुर। काकादेव स्थित तरंग स्कूल ऑफ म्यूजिक का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय, विशिष्ट अतिथिगण विधायक सुरेंद्र मैथानी, राजेश्वरी नौटियाल और डॉ. श्याम नाथ टंडन ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने दिव्यांग कलाकारों को सम्मानित भी किया। संस्थापक डॉ. प्रतिभा गुप्ता के निर्देशन में अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। देशभक्ति पर आधारित 21 गीतों के मेडले ने पूरे सभागार को भाव-विभोर कर दिया। यहां इंद्रमोहन रोहतगी, विकास गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, अशोक भाटिया, सुमित गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...