लखनऊ, अप्रैल 22 -- राजधानी की राजनीति में 'नारी सम्मान' को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। महापौर सुषमा खर्कवाल के बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करारा जवाब देते हुए इसे निंदनीय और द्वेषपूर्ण करार दिया है। दोनों नेताओं के बीच यह टकराव अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर राजनीतिक मर्यादा और नैतिकता की बहस में बदलता दिख रहा है। सभी मांओं, बहन व बेटियों की बात की थी : महापौरमहापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने बयान में कहा था कि जिस मां ने जन्म दिया, बहन की उंगली पकड़कर चलना सीखा और बेटी का चेहरा देखकर थकान उतरती है, उनका सम्मान नहीं किया। यह भी पढ़ें- सियासी संग्राम तेज, सपा महिला मोर्चा ने किया सद्बुद्धि हवन उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया और आधी आबादी के सम्मान को नजरअंदाज किया। हालांकि विवाद बढ़ने ...