सहारनपुर, मार्च 3 -- सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर एक-दूसरे को रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दीं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। समारोह में नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, विधायक किरत सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व प्रदीप चौधरी, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा व अमित गगनेजा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, डिप्टी चेयरमैन मयंक गर्ग, विभाग प्रचारक आशुतोष और विभाग क...