महापौर की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही की मां राजरानी वाही का 96 वर्ष की आयु में रविवार रात को आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। वहां पहुंच कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उप महापौर डा. मोनिका पंत, नेता सदन जयभगवान यादव, मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, निगमायुक्त संजीव खिरवार, पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, सांसद योगेंद्र चांदोलिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.