लखनऊ, मार्च 10 -- नगर निगम मुख्यालय में पिछले एक महीने से खराब पड़ी इकलौती लिफ्ट आखिरकार महापौर सुषमा खर्कवाल की कड़ी चेतावनी के बाद रातों-रात ठीक करा दी गई। सोमवार सुबह जब कर्मचारी और आम लोग मुख्यालय पहुंचे तो उन्हें लिफ्ट चालू मिली। इससे पहले लंबे समय से लिफ्ट बंद रहने के कारण लोगों को सीढ़ियों के सहारे ऊपर-नीचे आना-जाना पड़ रहा था, जिससे खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। -----एक महीने से बंद थी इकलौती लिफ्टनगर निगम मुख्यालय की यह इकलौती लिफ्ट करीब एक महीने से खराब थी। बताया गया कि लिफ्ट के मेंटेनेंस को लेकर अधिकारियों के बीच खींचतान चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने लिफ्ट की मरम्मत कम खर्च में कराने का दावा किया था, लेकिन एक महीने तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। इस दौरान लि...