कौशाम्बी, जनवरी 4 -- नगर पंचायत अजुहा निवासी महेश बाबू ने प्रयागराज में आयोजित खेलो प्रयागराज महापौर कप में दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इसकी जानकारी एथलेटिक्स प्रेमियों को हुई उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। 28 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रयागराज में आयोजित खेलो प्रयागराज महापौर कप का आयोजन प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में नगर पंचायत अजुहा के वार्ड सात मौलाना आजाद नगर निवासी अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी महेश बाबू ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उन्होंने दो गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस दौरान प्रयागराज महापौर गनेश चंद्र केसरवानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने महेश बाबू को गोल्ड मेडल से पुरस्कृत करते सम्मानित किया। महेश बाबू की इस सफलता से अजुहा ही न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.