सहरसा, जनवरी 1 -- सहरसा। बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम सहरसा द्वारा सफाई कर्मियों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा की उपस्थिति में सफाई कर्मियों को शॉल प्रदान किए गए। नगर निगम की ओर से यह भी बताया गया कि आने वाले दिनों में सभी सफाई कर्मियों के बीच कंबल का वितरण भी किया जाएगा, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। कड़ाके की ठंड के बावजूद सफाई कर्मी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जुटे हुए हैं। सुबह से देर शाम तक सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर वे नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण देने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इनकी मेहनत और सेवा के बिना शहर की स्वच्छता और सुंदरता की कल्पना अधूरी है। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम सहरस...