वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को सुंदरपुर स्थित अंजनीपुरम कॉलोनी में 29.16 लाख रुपये से विकास कार्य का शिलान्यास किया। जल निकासी की समस्या से राहत के लिए क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। महापौर ने कहा कि हर वार्ड और गली में बुनियादी सुविधाओं की पहुंच नगर निगम की प्राथमिकता है। अंजनीपुरम कॉलोनी में 481 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछने के बाद जलभराव नहीं होगा। इस दौरान पार्षद शेषमणि देवी, भाजपा महानगर मंत्री जगदीश त्रिपाठी, पार्षद गोपाल कुमार, श्याम आसरे मौर्य, दीपकर, देवाशीष पटेल, मनोज भारती, अनिल, राजकुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नगर निगम कार्यकारिणी की सोमवार को बैठक होगी। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय के सभागार में बैठक होगी। यह भी पढ़ें- जानकीपुरम विस्तार:नाले व नालियों की सफा...