हापुड़, जनवरी 31 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर, आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद व दलित समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शोषित क्रांति दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उन्हें दो वीडियो मिली। आरोप है कि वीडियो में कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव सबली निवासी विक्रांत उर्फ बिल्लू त्यागी भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद दलित समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा था। इतना ही नहीं आरोपी दलित समाज के लिए जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग कर रहा था। आरोपी द्वारा किए गए कृत्य से डॉ. अंबेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.