झांसी, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में गुप्त जी व उनके अनुज सियारामशरण गुप्त की प्रतिमा पर काव्य प्रेमियों साहित्य प्रेमियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर बिहारी लाल आर्य, रिटायर्ड आईएएस प्रमोद कुमार अग्रवाल, राष्ट्रकवि के नाती डॉ वैभव गुप्ता आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुष किसी जाति संप्रदाय के नहीं होते वह तो पूरे राष्ट्र के होते है। राष्ट्रकवि का लेखन राष्ट्रीय जन जागरण का प्रतीक था। वह महिला सशक्तिकरण के पक्षधर थे। कुछ पक्तियां कवियों ने सुनाई जिसमें अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी आंचल में दूध और आंखों में पानी। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। इस दौरान डॉ विजय खैरा,डॉ नीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.