मेरठ, मई 20 -- राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के बाद मंगलवार को पहली बार डॉ. सोमेन्द्र तोमर का मेरठ आगमन हुआ। पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री के आह्वान को लेकर सोमेन्द्र तोमर ने रैपिड, मेट्रो से यात्रा की और मेरठ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने शहीद स्मारक में महापुरुषों को नमन किया। इसके बाद औघड़नाथ मंदिर, हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां से उन्होंने भीषण गर्मी में करीब सात किलोमीटर की पैदल यात्रा की। मेरठ दक्षिण विधानसभा से विधायक डा. सोमेंद्र तोमर को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए जाने के बाद मंगलवार को उनके प्रथम मेरठ आगमन पर भाजपा की ओर से एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का भारी उत्साह देखने को मिल...