बलरामपुर, सितम्बर 15 -- तुलसीपुर संवाददाता। मौर्य मैरिज हॉल, इटवा चौराहा, तुलसीपुर में अखिल भारतीय पिछड़ा समाज महासंघ के तत्वावधान में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की शहादत व पेरियार ललई सिंह यादव तथा रामस्वरूप वर्मा की जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने महापुरुषों के संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने सामाजिक न्याय, समानता एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके योगदान को रेखांकित किया। साथ ही महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने संविधान के मूल्यों, नागरिक अधिकारों और सामाजिक समानता पर विचार रखे। पूजा राम सोनकर ने पेरियार ललई सिंह यादव के जीवन एवं सामाजिक चेतना में उनके य...