रांची, फरवरी 17 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के जरिया पंचायत अंतर्गत गौड़बेडा गांव में धरती आबा बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी पांड की प्रतिमा का भव्य अनावरण सह 190वीं जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वांसी (पांड) तांती समाज एकता संघ एवं झारखंड प्रतिमा निर्माण संघ कार्यक्रम संयोजक समिति के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, हेलेन होरो, मुखिया बिमला ढ़ोडराय, ग्राम प्रधान सिबराम मुंडा, लोहरा पाहन, छोटराय पाहन एवं समिति अध्यक्ष मंगल सिंह स्वांसी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बिरसईत अनुयायियों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गुरु आनंद स्वांसी पांड को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गु...