गाजीपुर, नवम्बर 8 -- गाजीपुर। सपा के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में पार्टी के युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन मोहनपुरवा जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान अभिनव सिंह ने कहा कि वार्ड तीन अव्यवस्था का शिकार है। नालियां जाम हैं, नालियां सिल्ट से भरी और खुली हैं, सड़कें जर्जर हैं। बिजली के खंभे कमजोर हो गए हैं। महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष कंचन रावत ने कहा कि लगभग 30 वर्षों से नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा है, फिर भी शहर अंधेरे और गड्ढों में है। उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं और पार्कों की सफाई सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम में सुनीता नाथ, वर्षा यादव, संजय यादव, राजदीप रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन अल्का अग्रवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...