अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या, संवाददाता। मिल्कीपुर में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुधीर कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाएं एक ही स्थान पर स्थापित कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि शहीदों और महापुरुषों के विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मांग की कि भगत सिंह, भीमराव अंबेडकर, वल्लभभाई पटेल तथा अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाएं मिल्कीपुर में एक साथ एक ही स्थान पर स्थापित की जाएं। इससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबल होगी और वे इन महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित होंगे।उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों और शहीदों का देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। यदि इनकी प्रतिमाएं...