कन्नौज, मई 9 -- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के ग्राम लक्षीराम नगला स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में विशाल धम्म यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक में 30 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। सरायगूजरमल, डायट रोड निवासी अजय शाक्य को अध्यक्ष, मोहल्ला चौधरियान निवासी रचित शाक्य (छोटू) को उपाध्यक्ष, मोहल्ला चौधरियान निवासी जितेंद्र शाक्य को कोषाध्यक्ष तथा मोहल्ला भैनपुरा निवासी ब्रजेश शाक्य को महामंत्री मनोनीत किया गया। प्रिया ओम शाक्य ने माल्यार्पण कर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। बुद्ध वंदना के साथ शुरू हुई बैठक को संबोधित करते हुए ओमकार शाक्य ने बताया कि 16 मई शनिवार को दोपहर 2 बजे पश्चिमी बाईपास स्थित...