बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी एडवोकेट के नेतृत्व में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों और देश के प्रति योगदान को याद किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनीश गाजी एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। कार्यक्रम के बाद संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महापुरुषों की जयंती के अवसर पर रक्तदान करने के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- Roorki News: लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन ने किया रक्तदान...