आरा, मार्च 23 -- -आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, कल उगते सूर्य को अर्घ्य होगा -बाजारों में रौनक, फलों की खरीदारी को पहुंच रहे व्रती और परिजन आरा,निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व चैती छठपूजा के दूसरे दिन सोमवार को खरना के साथ ही 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू हो गया। इससे पहले व्रतियों ने सोमवार की शाम के समय पूजा-अर्चना के बाद मीठे प्रसाद का सेवन कर व्रत खोला। सोमवार को व्रतियों ने पूरे दिन निराहार रहकर शाम में खरना पूजा की। गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण किया और इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। निर्जला व्रत में रहते हुए व्रती चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्ध्य देंगे। इसके लिए व्रतियों ने घरों में पूरी तैयारी की। श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी भी की। इस कारण बाजार में चहल-पहल द...