पटना, मार्च 11 -- चैती छठ महापर्व की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। इस वर्ष चैती छठ महापर्व 22 से 25 मार्च तक चारदिवसीय अनुष्ठान के दौरान व्यापक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने संबधित विभागों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। डीएम ने अधिकारियों को मानकों के अनुसार दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है। नदी घाटों पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम तथा गोताखोरों को तैनात किए जाएंगे। चार दिवसीय अनुष्ठान के दौरान नदियों में निजी नावों के परिचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया है। बुधवार को तैयारियों की समीक्षा के दौरान डीएम ने रिवर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, मेडिकल टीम को क्रियाशील रखने, ग्राम रक्षा दल एवं नागरिक सुरक्षा के वॉलेंटियर्स को प्रतिनियुक्त करने तथा सीसीटीवी कैमरा और ड्...