महापरिवर्तन आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला शिष्ट मंडल का गठन
जहानाबाद, अप्रैल 23 -- करपी, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर वाचनालय में गुरुवार को महापरिवर्तन आंदोलन को सफल बनाने को लेकर जिला शिष्ट मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला सिस्ट मंडल का गठन किया गया तथा आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला संयोजक मनोज सिंह यादव ने महापरिवर्तन आंदोलन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में पूरे बिहार में इस आंदोलन की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि विनय कुमार सिंह तेलंगाना कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं और बिहार में एसटीएफ के गठन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने के बाद वे इस सामाजिक आंदो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.