नोएडा, दिसम्बर 6 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर शनिवार को सेक्टर-95 राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में हजारों की संख्या में उनके अनुयायी और तीन राज्यों से आए बसपा समर्थकों उमड़े। लोगों ने यहां पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार और संयोजक आकाश आनंद ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आकाश ने इस मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस बार बसपा ने महापरिनिर्वाण दिवस को नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में बड़े कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। पहले इस कार्यक्रम में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को आना था लेकिन सुरक्षा कारणों और लोगों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने खुद ...