सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व चैयरमैन अफजाल खान के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शनिवार को पूर्व चैयरमैन अफजाल खान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में सभी वर्गों को सम्मान दिया है। इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख शमशेर खान सभासद फ़राज़ सिद्दीकी, सादिक सैफी, सादिक चौधरी, दानिश मलिक, शाहिद खान, रिजवान सिद्दीकी, मुस्तफा चौधरी, असलम रंगरेज, कलीम सिद्दीक़ी, शोक आब्दी, फौजी शमीम मिर्ज़ा, संदीप कुमार, मिंटू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.