गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी, जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, इस वर्ष 27 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद मिश्र ने बताया कि इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि का मान पूरे दिन रहेगा तथा रात्रि 9 बजकर 59 मिनट तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि आर्द्रा नक्षत्र भी पूरे दिन रहकर रात्रि 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। आयुष्मान योग सायंकाल 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा तथा इस दिन महापद्म नामक अत्यंत महत्वपूर्ण योग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार आमलकी एकादशी समस्त पापों का नाश करने वाली मानी गई है। इस दिन व्रत रखने वाले भक्तों पर भगवान नारायण की विशेष कृपा बनी रहती ...