मुजफ्फर नगर, जुलाई 1 -- सिसौली। कस्बे में मंगलवार को सर्वसमाज चेतना मंच संगठन के तत्वावधान में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों व लोगों ने हिस्सा लेकर दबे-कुचले और अत्यंत पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए साझी राष्ट्रीय लड़ाई का आह्वान किया। मंगलवार को सिसौली में आयोजित महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश कश्यप ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अधिकार मिले बिना देश का संतुलित विकास असंभव है। महापंचायत में एक मांगपत्र घोषित किया गया, जिसमें अत्यंत पिछड़ी 17 जातियों को अनुसूचित जाति आरक्षण का लाभ देने, श्रमिकों के लिए 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, 783 रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी, मुफ्त घरेलू बिजली और बुजुर्गों के लिए 3000 रुपये प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन की मांग की गई। यह भी पढ़ें- महापंचायत में 17 अति...