अलीगढ़, मार्च 25 -- जट्टारी। टप्पल ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन (राकिमयु) की महापंचायत नीले खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महापंचायत का संचालन चौधरी दरियाव सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राकिमयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री एवं दूर-दराज से सैकड़ों किसान-मजदूर पहुंचे और अपने विचार व्यक्त किए। राकिमयु अध्यक्ष चौधरी रमेश अत्री ने बताया कि महापंचायत की सूचना खैर के अधिकारियों को पहले ही दे दी गई थी, लेकिन वे नहीं आए। किसानों की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। ज्ञापन देने में समय लगता है, पर तहसील खैर के अधिकारी जानबूझकर समय पर नहीं पहुंचते। बाद में लेट आकर झूठे आश्वासन देकर चले जाते हैं, जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। आरोप लगाते हुए चौधरी रमेश अत्री ने कहा कि अधिकारियों की उपेक्षा के चलते किसान दोपहर...