बरेली, अप्रैल 27 -- बहेड़ी। भाकियू ने गन्ने के भुगतान की समस्या को उठाते हुए मुख्यमंत्री से भुगतान कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा केसर मिल ने पिछले सीजन का 146 करोड़ रूपए किसानों का अभी तक नहीं दिया है।उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़कों और बिजली की समस्या को दूर करने की मांग की है। यहां बिज़ौरिया गांव में किसानों ने महापंचायत की जिसमें किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान केसर मिल से दिलाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। अभी तक किसी ने इसमें हस्तक्षेप नहीं किया है। किसान सभा के यूपी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों से झूठा वायदा करता है अफसरों और मिल प्रबंधन की मिलीभगत से किसानों को पिछले सीजन का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। जबकि मिल प्रबंधन ने धरने मे...