गाज़ियाबाद, फरवरी 18 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में धरने पर बुधवार को मीरपुर हिंदू समेत अन्य गांव के लोगों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत की। पंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से एक मार्च को धरनास्थल पर महापंचायत करने का निर्णय लिया। भाकियू पदाधिकारियों ने महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आने की बात कही। मीरपुर हिंदू गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर शासन द्वारा बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट में नगर निगम क्षेत्र का कूड़ा निस्तारित करने के फैसले के विरोध में मीरपुर हिंदू समेत आसपास के गांव के ग्रामीण करीब डेढ़ माह से गांव स्थित मंदिर पर धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों और किसानों के साथ हुई पंचायत में सर्वसम्मति से धरनास्थल पर एक मार्च को महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। भाकिय...