चाईबासा, अप्रैल 18 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर में शनिवार को पान तांती समाज द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बहरागोड़ा के प्रथम विधायक रहे स्व. मुकुंद राम तांती की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का आयोजन पान तांती संघ के प्रखंड अध्यक्ष शरण पान के नेतृत्व में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. तांती के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आजाद भारत के पहले विधानसभा चुनाव (1952) में बहरागोड़ा क्षेत्र से जीत हासिल कर पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती दी थी। 18 अप्रैल 2005 को 103 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था, लेकिन आज भी सिंहभूम क्षेत्र में उनकी लोकप्र...