बहराइच, मई 3 -- बहराइच, संवाददाता। सेनानी भवन सभागार में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। वन्देमातरम एवं राष्ट्र गान गायन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद महात्मा गांधी के सिद्धांतों के घोर समर्थक थे। गांधी जी के आवाहन पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान उन्होंने जेलयात्रा की। संविधान निर्माण सभा के सदस्य रहे। भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने, उनकी जयंती पर हर साल राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर डॉ. जाकिर हुसैन को किया याद बहराइच एवं श्रावस्ती के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष...