वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बनारस घराने के महान संगीत साधकों की स्मृति में त्रिदिवसीय सांगीतिक अनुष्ठान 13 मार्च से शुरू होगा। नागरी नाटक मंडली के सभागार में यह 15 मार्च तक चलेगा। कुल 45 कलाकार और संगतकार अपने फन का प्रदर्शन करेंगे। संगीत परिषद, स्वरांगना ललित कला केंद्र, नागरी नाटक मंडली न्यास और इशिता फाउंडेशन के साझा कार्यक्रम को 'नमन' नाम दिया गया है। आयोजक मंडल के विनय जैन, विनोद अग्निहोत्री, सुचरिता गुप्ता, पं. देवव्रत मिश्र और पं. सुखदेव मिश्र ने बुधवार को नागरी नाटक मंडली में पत्रकारों से बातचीत की। बताया कि संगीत साधकों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। भारतीय शास्त्रीय संगीत का दस्तावेजीकरण करने वाले पं. विष्णु दिगंबर पुलश्कर और पं. विष्णु नारायण भातखंडे के चित्रों से अस्थाई संगीत मंदिर तैयार किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.