गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि वह महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों, महिलाओं, दलितों एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान में लगा दिया। महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए अपनी पत्नी के साथ मिलकर बच्चियों के लिए पहला स्कूल खोला। जाति व्यवस्था का विरोध किया।इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, मिर्जा कदीर बेग, संजय पहलवान, महेंद्र तिवारी, संजय यादव,...