वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्री गणेशी वर्णी दिगंबर जैन संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार जैन ने गणेश प्रसाद वर्णी को महान शिक्षाविद् बताया। कहा कि जैन विद्या अध्ययन में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने एक रुपये के 64 पोस्टकार्ड से यहां स्यादवाद महाविद्यालय की स्थापना की थी। नरिया स्थित जैन मंदिर में गुरुवार को संस्थान की कार्यकारिणी की परिचर्चा में उन्होंने कई स्मृतियां साझा कीं। आईआईटी रूड़की के नाभिकीय वैज्ञानिक प्रो. जैन ने कहा कि महान शिक्षाविद् की स्मृतियां संजोने के लिए पं. फूलचंद सिद्धांताचार्य ने वर्ष 1972 में श्री गणेशी वर्णी दिगंबर जैन संस्थान की स्थापना की। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया कॉलेज: की स्थापना दिवस समारोह में संस्थापकों को दी श्रद्धांजलि संस्थान में जैन दर्शन, सं...