महान शासक और समाजसेवी थीं अहिल्याबाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती की पूर्व संध्या पर ताला मोड़ पर मुन्ना पाल धनगर के नेतृत्व में शरबत वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी रवि गुप्ता ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को शरबत वितरित किया गया। रवि गुप्ता ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की महान शासक एवं समाजसेवी थीं। उन्होंने अपने जीवन को जनकल्याण, न्याय और धर्म की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- आज मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.