कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर जनकपुरी मैदान में महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किये गये कार्यों के बारे में चर्चा की गई। 14 अप्रैल को महान गणितज्ञ आर्यभट्ट का जन्म 476ई. में बिहार में हुआ था। जयंती पर अकबरपुर के जनकपुरी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयंती कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी प्रमोद कुमार मिश्र ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए बताया कि गणितज्ञ आर्यभट्ट ने शून्य के साथ पाई का मान बताया तथा यह भी बताया पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है उस समय दुनिया ढंग से यह भी नहीं जानती थी अंतरिक्ष है क्या। यह भी पढ़ें- डॉ भीमराव आंबेडकर को याद किया आर्यभट्ट की प्रसिद्ध रचना आर्यभटीय है, जिसमें उन्होंने गणित के सूत्र के साथ बहुत कुछ बताय...