देहरादून, जुलाई 31 -- रुड़की। आर्य समाज नंद विहार रुड़की एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच की ओर से शुक्रवार को महान क्रांतिकारी सरदार ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी ने सरदार ऊधम सिंह के जीवन और उनके अद्वितीय साहस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड में निहत्थे भारतीयों पर हुए अमानवीय नरसंहार ने पूरे देश को झकझोर दिया था। यह भी पढ़ें- Roorki News: सरदार ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि सरदार ऊधम सिंह ने इस घटना का बदला लेने का संकल्प लिया और वर्षों बाद लंदन जाकर इस अत्याचार के ...