देहरादून, अगस्त 24 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांवली रोड स्थित कार्यालय में महान क्रांतिकारी राजगुरु की जयंती मनाई और उन्हें नमन किया। समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी और उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि यह बड़े दुख का विषय है कि आज की युवा पीढ़ी देश के लिए शहादत देने वाले ऐसे अमर सपूतों को भूल रही है। वहीं, आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती और सुशील विरमानी ने याद दिलाया कि राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह के सर्वोच्च बलिदान के कारण ही आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान गुलाम मुस्तफा, जय बिष्ट, पारस यादव, अतुल शर्मा, मोहम्मद फैजान, विनोद अग्रवाल, अनूप सिंह और इलियास कुरैशी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...