पूर्णिया, अगस्त 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। हिन्दी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पूर्णिया कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा प्रधानाचार्य प्रो. डॉ.सावित्री सिंह के मार्गदर्शन में प्रेमचंद एक युग प्रवर्तक साहित्यकार विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अंकिता विश्वकर्मा ने गोष्ठी में कहा कि मुंशी प्रेमचंद एक युग प्रवर्तक साहित्यकार हैं। उनकी रचनाओं में दलित ,शोषित, स्त्री एवं वृद्ध जीवन की समस्याओं को चित्रित किया गया है। हिंदी विभाग के प्राध्यापक ज्ञानदीप गौतम ने प्रेमचंद की रचनाओं के मूल भाव और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेमचंद का आगमन हिंदी साहित्य में एक क्रांतिकारी बदलाव है । डॉ. सीता कुमारी ने बताया कि प्रेमचंद कालजयी साहित्यकार हैं। डॉ. अनुपम कुम...