गाजीपुर, मार्च 26 -- बारा। मां कामाख्या धाम पर चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि को आयोजित महानिशा पूजा में आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर समिति के अनुसार इस विशेष पूजा में लगभग 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के दर्शन-पूजन किए और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मध्यरात्रि करीब 12 बजे होने वाली इस विशेष पूजा को लेकर श्रद्धालु देर शाम से ही मंदिर परिसर में जुटने लगे थे। आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहले से ही अपनी जगह सुरक्षित कर ली थी। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई थी। मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी ने विधि-विधान से मां कामाख्या की आरती और पूजा संपन्न कराई, जिसके बाद मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए। दर्शन के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.