प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। दारागंज स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में शुक्रवार को कपिल षष्ठी (जयंती) उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विधिविधान से हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भगवान शिव का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान कपिलमुनि के मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन कर संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया।पूजन और अभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, मेलाधिकारी ऋषिराज, एसडीएम मेला विवेक शुक्ला, पूर्व उप महापौर अनामिका चौधरी समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।महानिर्वाणी अखाड़े के प्रमुख महंत ...