लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 6 -- महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय आईपीएस मीनू चौधरी ने अचानक तृतीय वाहिनी एसएसबी मुख्यालय का भ्रमण किया। एसएसबी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यवाहक कमांडेंट अजय पांडेय द्वितीय कमान अधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महानिरीक्षक का स्वागत किया। महानिरीक्षक ने तृतीय वाहिनी के सभागार में 30 वें लॉ कोर्स का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पांच से नौ अक्तूबर तक एसएसबी के 30 अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया है। उद्घाटन अवसर पर महानिरीक्षक ने प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारियों को संबोधित करते हुए कानून के प्रभावी अनुपालन, विधिक दक्षता व अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान कानून की समुचित और व्यावहारिक समझ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अधिकारी विधिक प्रावधानों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर अपने दायित्वों के नि...