नैनीताल, अप्रैल 5 -- भवाली, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीआरआई) के महानिदेशक एवं सचिव डॉ. एमएल जाट के नेतृत्व में रविवार को एक उच्चस्तरीय दल ने राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के क्षेत्रीय केंद्र भवाली का दौरा किया। दल ने केंद्र के फार्म एवं फील्ड जीन बैंक का निरीक्षण कर पादप आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया।डॉ. डीके यादव (उप महानिदेशक, फसल विज्ञान एवं निदेशक डॉ. राजवीर सिंह (उप महानिदेशक, प्रसार) और डॉ. लक्ष्मीकांत (निदेशक, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान) भी मौजूद रहे। महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में मूल्यवान जर्मप्लाज्म के संरक्षण के लिए केंद्र की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यह दौरा केंद्र के वैज्ञानिकों और कर्मचारियो...