कानपुर, मई 3 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश की 14 तेल निर्माता कंपनियों व फर्मों को 'लेड मात्रा प्रकरण' में राहत देने व कार्रवाई वापसी की मांग के लिए व्यापारी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिले। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में खाद्य तेल उद्यमियों ने महाना को ज्ञापन सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के आयुक्त से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने बताया कि कानपुर, आगरा, मेरठ, लखनऊ, हापुड़ व गोरखपुर में 14 कंपनियों के सरसों, साल्वेंट व पाम ऑयल के नमूने लिए गए थे। निजी प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर 21 अप्रैल 2026 को कुछ नमूनों को मानक से अधिक लेड बताते हुए 'अनसेफ' घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- केडीए के विरोध में उतरे व्यापारी, जाएंगे लखनऊ विजय ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.