महाना ने विधानसभा पोर्टल पर की स्वगणना
कानपुर, मई 8 -- कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को डिजिटल जनगणना के पहले चरण में अपने विधानसभा कार्यालय में पोर्टल पर स्वयं जानकारी दर्ज कर 'स्वगणना' की प्रक्रिया पूरी की। कहा कि स्वगणना में हर कोई अपने स्तर से राष्ट्र के इस कार्य सहयोग करे। उधर, महापौर प्रमिला पांडेय ने भी पोर्टल पर स्वगणना की। कहा कि हर नगर निगम कर्मचारी को प्रेरित किया जाएगा। विधानसभा लखनऊ में जनगणना महानिदेशक शीतल वर्मा, नगर आयुक्त गौरव कुमार भी रहे। मीडिया प्रभारी बीडी राय ने बताया कि एक तरह से सतीश महाना ने आमजन को यह कार्य करने का संदेश दिया है। यह भी पढ़ें- विधानसभा अध्यक्ष ने पूरी की स्वगणना प्रक्रिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.