कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना हर बार की तरह गुरुवार को शहर प्रवास के दौरान मार्निंग वॉक को निकले। यशोदानगर भ्रमण के दौरान कुम्हार सुबह चॉक पर मिट्टी के बर्तन बना रहा था। सतीश महाना रुके और कुम्हार के बगल में बैठक चॉक से खुद हुंडा और सकोरा बनाने लगे। नजारा देख हर कोई हतप्रभ हुआ तो सतीश महाना मुस्कराते हुए बोले कि जमीनी सच्चाई से जुड़े रहने से आमजनों की भावनाओं से रूबरू होते हैं तो वे लोग अपना दर्द भी साझा करते हैं। इससे उनकी जमीनी दिक्कतें हल कराने में सुविधा रहती है औऱ सच्चाई भी पता चलती है। मीडिया प्रभारी बीडी राय ने बताया कि लगभग आधे घंटे तक वह वहां पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...