महाना ने भजन गाकर मंत्रमुग्ध किया
कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राम मंदिर परदेवन पुरवा में रामनवमी के मौके पर आयोजन में शिरकत की। महाना ने ''राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगा'' भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया। अन्य भक्तों के भजन पर महाना भी थिरके। रामायण पाठ के बाद भजन कीर्तन के आयोजन के दौरान अंबे तू है जगदम्बे... तूने मुझे बुलाया... भजन भी गाए गए। महाना ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। देश व प्रदेश में खुशहाली का माहौल बना रहे। विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी अनीता महाना, बीडी राय, भारत गुजराल, महेंद्र अग्रवाल, सोनू बाबा, विनय प्रकाश मिश्र, राजीव महाना, डॉ. उमेश पालीवाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.