कानपुर, मई 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों, धर्म,नीति पर बनी कृष्णावतारम फिल्म पीवीआर में दिखवाई। महाना ने कहा कि फिल्म में श्रीकृष्ण के संदेश को अच्छी तरह से दिखाया गया है। फिल्म देखने के बाद दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि इसका संदेश यह रहा कि पुरुषों में अहंकार तो महिलाओं में ईर्ष्या का भाव नहीं होना चाहिए। समाज में नारी का सदैव सम्मान होना चाहिए। यहां गणेश शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, विनय मिश्र, रानू शुक्ल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...