कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाताभारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मौजूदगी में कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश की 251 मंडियों में लागू जियो वाहन टैगिंग और गेटपास की कम समय-सीमा को अव्यावहारिक बताते हुए वापस लेने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि इससे 73 हजार थोक व्यापारी, 25 लाख फुटकर कारोबारी और करोड़ों किसान प्रभावित हो रहे हैं। मंत्री ने वाहन टैगिंग व्यवस्था स्थगित करने का आश्वासन दिया। यहां कृष्ण कुमार गुप्ता ने पार्टनरशिप नियमों की जटिलताओं, जबकि अशोक अग्रवाल ताजपुरिया और श्याम सिंघल ने नए लाइसेंस की प्रक्रिया सरल करने आदि की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- राज्यमंत्री ने दिया वाहन टैगिं...