दरभंगा, दिसम्बर 21 -- अलीनगर,। देश के उत्कृष्ट चार मुखियाओं में चयनित होने पर महानायक अमिताभ बच्चन ने अलीनगर प्रखंड की नरमा नवानगर पंचायत की मुखिया अनुराधा सिंह से संवाद किया। इनका चयन पंचायत में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के लिए किया गया है। मुखिया अनुराधा सिंह को बहुचर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की टीम की ओर से उत्कृष्ट मुखिया का सम्मान दिए जाने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। इससे प्रखंड के लोगों में काफी हर्ष है। बता दें कि इस सम्मान के लिए पूरे बिहार से सिर्फ अनुराधा सिंह का चयन हुआ है। अनुराधा सिंह भाजपा दरभंगा पूर्वी के जिला महामंत्री संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की पत्नी हैं। वे लगातार दो बार से मुखिया चुनी जा रही हैं। टीवी शो की टीम ने पूर्व में अपने स्तर से किए गए पंचायत के गांवों के निरीक्षण के कुछ दृश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.